Holi: दो मार्च को होलिका दहन, चार को होली, जान लें मुहूर्त; प्रतिपदा में रंगोत्सव का उत्सव

Holika Dahan: होलिका दहन और होली के मुहूर्त पर काशी के विद्वानों ने शुक्रवार को अपनी राय दी। उनका कहना है कि शास्त्रों के अनुसार दो मार्च की रात 11: 57 बजे से होलिका दहन का मुहूर्त है। चार मार्च को होली खेली जाएगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पूर्णमासी में होलिका दहन की जाती है। प्रतिपदा में होली खेली जाती है। दो मार्च को भद्रा है लेकिन लोकाचार को ध्यान में रखते हुए रात 11:57 बजे से होलिका दहन जा सकती है। शुद्धता के अनुसार, तीन मार्च को भी होलिका दहन की जा सकती है। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति में होली सिर्फ एक लोकानुरंजक उत्सव नहीं बल्कि धर्म, दर्शन, अध्यात्म और सामाजिक समरसता का समन्वित महापर्व है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 00:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi: दो मार्च को होलिका दहन, चार को होली, जान लें मुहूर्त; प्रतिपदा में रंगोत्सव का उत्सव #CityStates #Varanasi #Holi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #HolikaDahan2026 #SubahSamachar