Holika Dahan: बलिया में 1627 जगहों पर होगा होलिका दहन, 130 स्थान संवेदनशील; दो जगहों पर ज्यादा दिक्कत

Holika Dahan: जनपद में चार मार्च को होली मनाई जाएगी। उसके पहले जिले में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 130 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सिंकदरपुर और रतसर में अल्पसंख्यकों की आबादी ज्यादा होने से पुलिस सतर्क रहती है। शहर व उसके आसपास 67 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा रसड़ा में सबसे अधिक 170 स्थानों पर होलिकाएं जलेंगी। होलिका दहन के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोली तैयारी में जुट गई है। वहीं त्योहार में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जुटे हुए हैं। सुरक्षा को लेकर सभी जगह पुलिस के जवान तैनात रहेगे। अगलगी व अन्य किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए अग्नि सचेतकों भी मुस्तैद रहेगे। लोगों को संकरी गलियों, सड़कों व बिजली के तारों के नीचे, पेट्रोल पंप, पौधे के पास होलिका दहन या अन्य ज्वलनशील समान होने पर दूसरी जगह खुले स्थान पर होलिका दहन के लिए जागरूक करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 23:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holika Dahan: बलिया में 1627 जगहों पर होगा होलिका दहन, 130 स्थान संवेदनशील; दो जगहों पर ज्यादा दिक्कत #CityStates #Ballia #Varanasi #HolikaDahan2026 #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar