Rohtak News: छुट्टियां खत्म...ज्ञान की लौ बढ़ाने निकले विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को एक बार फिर से रौनक लौट आई। अपने ज्ञाम की लौ बढ़ाने के लिए यूनिफॉर्म में सजे विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। हालांकि, पहले दिन कई स्कूलों में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।जिला शिक्षा विभाग ने छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया था। साथ ही उन्हें अपने परिवार के बुजुर्गों से मिलकर संस्कारों और जीवन मूल्यों की जानकारी लेने के लिए भी प्रेरित किया गया था। पहले दिन विद्यार्थी पूरा गृहकार्य और डायरी में लिखे गए संस्कार संबंधी अनुभव लेकर स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया और उनके गृहकार्य की जांच की।कई विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने छुट्टियों के दौरान अपने मामा, बुआ और फूफा के घर जाकर भी पढ़ाई जारी रखी और पारिवारिक रिश्तों का महत्व समझा। उन्होंने अपने अवकाश के अनुभव भी शिक्षकों और सहपाठियों के साथ साझा किए।जिला एलएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा ने बताया कि दिए गए गृहकार्य से प्राथमिक स्तर के बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों का भी विकास हुआ है।वहीं, जिले के राजकीय स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में उपस्थिति सामान्य हो जाएगी। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की है। 06-रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद प्

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: छुट्टियां खत्म...ज्ञान की लौ बढ़ाने निकले विद्यार्थी #HolidaysAreOver...StudentsSetOutToSpreadTheFlameOfKnowledge #SubahSamachar