Holi: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...चार जिलों के नेत्र, चर्म रोग विशेषज्ञों की छुट्टियां रद्द; हादसों पर रहेगी नजर
होली पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और रसायनों के कारण आंखों व त्वचा संबंधी समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। वाराणसी मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. एनडी शर्मा ने मंडल के सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने का सख्त निर्देश जारी किया है। त्योहार के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के सीएमओ को युद्धस्तर पर तैयारी करने को कहा गया है। अपर निदेशक ने विशेष रूप से नेत्र और चर्म रोग विशेषज्ञों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का मुख्यालय पर उपस्थित रहना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, जनरल सर्जन और ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों को भी ऑन कॉल 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 12:00 IST
Holi: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...चार जिलों के नेत्र, चर्म रोग विशेषज्ञों की छुट्टियां रद्द; हादसों पर रहेगी नजर #CityStates #Varanasi #Holi2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
