Holi 2026: होली पर यात्रियों को तोहफा, इन रूटों के लिए रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 137 अतिरिक्त बसें
होली पर नौकरी से घर वापस आने वालों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। इसके लिए रोडवेज बेड़े में 137 अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी। होली के मद्देनजर वाराणसी परिक्षेत्र से 28 फरवरी से 9 मार्च तक कुल 370 बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में रोडवेज की 233 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें 137 अतिरिक्त बसें और जोड़ी जाएंगी। वाराणसी से गोरखपुर मार्ग पर सर्वाधिक 114 बसों का संचालन होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर-बैढ़न मार्ग पर 68 तथा वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 55 बसों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 10:54 IST
Holi 2026: होली पर यात्रियों को तोहफा, इन रूटों के लिए रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 137 अतिरिक्त बसें #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #Holi2026 #RoadwaysBus #VaranasiNews #SubahSamachar
