Holi 2026: बिहार में आज होली की धूम, रंग-अबीर के साथ पानी की बौछार; डीजे पर रोक, पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात
पूरा बिहार होली के रंग में रंग गया है। गांव से लेकर शहर तक हर गली मोहल्लों में फगुआ गीत बज रहे हैं। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। राज्य के प्रमुख शहरों जैसे पटना, गया, भागलपुर, गोपालगंज, बक्सर, पूर्णिया, बक्सर समेत कई इलाकों में होली के अवसर पर खास तैयारी की गई है। लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर रंग खेलने में व्यस्त हैं। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर युवा और बुजुर्ग सभी मिलकर इस पर्व का जश्न मना रहे हैं। कहीं कुर्ता फाड़ तो कहीं पानी की बौछार वाली होली खेली जा रही है। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ लोग मस्ती में झूम रहे हैं। लोग रंगों के इस त्यौहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं। घरों में पकवानों की खुशबू फैल रही है, जहां लोग पुआ, गुजिया, लड्डू, और अन्य पारंपरिक मिठाइयों का आनंद ले रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां लोग एक दूसरे से मिलकर रंगों में रंगते दिख रहे, वहीं शहरों में भी होली का माहौल रंगीन बना हुआ है। लोग पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ होली के गीत गा रहे हैं। महिलाएं घरों में विशेष पकवान बना रही हैं, और घर-घर मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है। होली के अवसर पर विशेष पकवानों भी खूब बन रहे। पुआ, लिट्टी-चोखा, गुजिया जैसी पारंपरिक मिठाइयां बनाई जा रही हैं, वहीं बाजारों में भी मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ लगी हुई है। लोग परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट पकवानों का आनंद ले रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 06:03 IST
Holi 2026: बिहार में आज होली की धूम, रंग-अबीर के साथ पानी की बौछार; डीजे पर रोक, पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
