Kaithal News: पांच माह में बढ़ा एचआईवी का ग्राफ, प्रदेश में 15वें स्थान पर जिला
पानीपत। औद्योगिक नगरी में एचआईवी का ग्राफ साल-दर-साल बढ़ रहा है। पांच महीने पहले तक पानीपत प्रदेश में 22वें स्थान पर था, अब 15वें स्थान पर पहुंच गया है। इसका अंदाजा स्वास्थ्य विभाग के आंकडों से लगा सकते हैं। दो साल पहले पूरे साल में 320 मामले आए थे। वहीं इस साल सात माह में ही 200 मामले आ चुके हैं। इसका मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी भी है। इससे वे स्वयं इलाज के लिए सामने आने से कतरा रहे हैं। चिकित्सक एचआईवी फैलने का बड़ा कारण एक सिरिंज का बार-बार प्रयोग करना बता रहे हैं।युवाओं में सिरिंज वाले नशे की लत तेजी से फैल रही हैं। वे एक ही सिरिंज का बार-बार प्रयोग कर रहे हैं। इससे एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। एचआईवी के आकड़ों में जिला प्रदेश में 15वें स्थान पर पहुंच गया है। जिला नागरिक अस्पताल में हाल में 3431 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर समेत युवाओं की संख्या बढ़ रही है। एचआईवी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि एचआईवी का इलाज कराने के लिए लोग खुद से सामने आने से कतरा रहे हैं। लोगों की संकोचित सोच ही उन्हें रोगी बना रही है। यहीं व्यक्ति शुरुआती लक्षणों में ही इलाज ले तो इसे फैलने से रोका जा सकता है। एचआईवी फैलने के कारण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या सिरिंज से हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल, काॅलेज, ग्राम सभाओं में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं फील्ड में डोर-टू-डोर जाकर लोगों की जांच भी की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 02:49 IST
Kaithal News: पांच माह में बढ़ा एचआईवी का ग्राफ, प्रदेश में 15वें स्थान पर जिला #HIVGraphIncreasedInFiveMonths #DistrictRanked15thInTheState #SubahSamachar
