UP: रचा इतिहास...जिया ने 6 घंटे 10 मिनट में पूरी की 28 किमी समुद्री तैराकी, 35 से अधिक स्वर्ण जीत चुकी है
आजमगढ़ के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी 18 वर्षीय पैरा तैराक जिया राय ने 25 फरवरी को आयोजित वीर सावरकर अखिल भारतीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 16 समुद्री मील (लगभग 28 किलोमीटर) की दूरी मात्र 6 घंटे 10 मिनट में पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह प्रतियोगिता गुजरात के आद्री तट से शुरू होकर वेरावल (जिला गिर सोमनाथ) में समाप्त हुई। जिया के पिता मदन राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग ने किया था। इस प्रतियोगिता में जिया राय सामान्य वर्ग की इस चुनौतीपूर्ण समुद्री तैराकी को पूरा करने वाली भारत की पहली महिला पैरा तैराक बन गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 22:07 IST
UP: रचा इतिहास...जिया ने 6 घंटे 10 मिनट में पूरी की 28 किमी समुद्री तैराकी, 35 से अधिक स्वर्ण जीत चुकी है #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
