IPL 2026: 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा! KKR के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड; CSK इस सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
आईपीएल 2026 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बार हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन पांच मैचों में उनकी चौथी हार रही। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन पांच मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस हार के साथ केकेआर ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम 18 साल में और 19 सीजन में पहली बार अपने शुरुआती पांच मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई है। तीन बार की चैंपियन को इस सीजन मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सीएसके से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश से धुल गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 06:21 IST
IPL 2026: 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा! KKR के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड; CSK इस सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बनी #CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #CskVsKkr #KkrUnwantedRecord #CskRecord #AjinkyaRahane #RuturajGaikwad #IplStats #SubahSamachar
