Maharajganj News: फाॅरेस्ट रोड का डीएफओ ने किया निरीक्षण

लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर विकास खंड के सिंहपुर थरौली क्षेत्र में मोहनापुर फारेस्ट रोड का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को महराजगंज के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सुरेंद्र सुर्रे ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उनके दौरे से ग्रामीणों में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।ग्रामीणों के मुताबिक मोहनापुर से सिंहपुर थरौली गांव तक वनमार्ग (जर्जर सड़क ) की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। डीएफओ सुरेंद्र सुर्रे ने बताया कि उक्त मार्ग महराजगंज-गोरखपुर वन क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। यह गोरखपुर वन क्षेत्र में आता है। मार्ग की भौतिक स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद सकारात्मक पहल की उम्मीद है। अब ग्रामीणों की निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: फाॅरेस्ट रोड का डीएफओ ने किया निरीक्षण #HisVisitHasRaisedHopesAmongTheVillagersForTheConstructionOfARoad. #SubahSamachar