मेरठ छात्रा हत्याकांड: आने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी नजरबंद
मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर प्रदेश में जारी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच पुलिस ने एक और एहतियाती कदम उठाया है। मेरठ आने की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया को पुलिस ने उनके गाजियाबाद स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। मेरठ आने की थी घोषणा भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने छात्रा हत्याकांड के मामले में मेरठ पहुंचने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया। यह भी पढ़ें:मेरठ छात्रा हत्याकांड:लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। फिलहाल उन्हें घर पर ही निगरानी में रखा गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने पर प्रशासन का जोर मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 12:00 IST
मेरठ छात्रा हत्याकांड: आने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी नजरबंद #CityStates #Meerut #मेरठछात्राहत्याकांड #हिंदूरक्षादल #पिंकीभैया #भूपेंद्रचौधरी #नजरबंद #मेरठपुलिस #गाजियाबाद #शालीमारगार्डन #पुलिसकार्रवाई #मेरठसमाचार #SubahSamachar
