Mathura: छाता तहसील में नमाज का मामला पकड़ रहा तूल, गंगाजल से शुद्धिकरण करने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता

मथुरा के छाता तहसील परिसर में पिछले दिनों एक युवक द्वारा नमाज अदा करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को शुद्धिकरण करने जा रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर उनकी पुलिस प्रशासन से सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई। प्रयागराज (संगम) से कांवड़ में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर तहसील का शुद्धिकरण करने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने सीओ छाता भूषण वर्मा की मौजूदगी में हाईवे स्थित जैंत थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता की सीओ व एसडीएम छाता वैभव गुप्ता से तीखी नोकझोंक हुई। हिंदू महासभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसडीएम छाता को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। विरोध प्रदर्शन में सौरव शर्मा, अवतार सिंह गिल, विपिन राठौर, मनीष कुमार और नीतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। http://

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mathura: छाता तहसील में नमाज का मामला पकड़ रहा तूल, गंगाजल से शुद्धिकरण करने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता #CityStates #Mathura #MathuraNews #AkhilBharatiyaHinduMahasabha #SubahSamachar