Sonipat News: रंग बहार प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कॉलेज ने जीते 16 पुरस्कार

माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से 15 फरवरी को आयोजित रंग बहार प्रतियोगिता में हिंदू कर्ल्स कॉलेज ने 16 पुरस्कार जीते। महाविद्यालय ने पुष्प सज्जा, गमले वाले पौधे, सजावटी पत्तेदार पौधे तथा थीम आधारित पुष्प प्रदर्शनी सहित विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। कॉलेज के मालियों ने अपनी रचनात्मकता, लगन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 प्रथम, 6 द्वितीय तथा 4 तृतीय स्थान प्राप्त किए।उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश मित्तल तथा प्रबंधन समिति के सदस्य रामकरण ने मालियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5,100 रुपये दे कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. ममता, डॉ. ज्योति व डॉ. अंजू अहलावत को उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने माली कर्मचारी दिनेश, नागेश एवं सोनू के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: रंग बहार प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कॉलेज ने जीते 16 पुरस्कार #HinduGirls'CollegeWon16AwardsInTheRangBaharCompetition. #SubahSamachar