Gurugram News: पटौदी के गांवों में किया गया हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
पटौदी। गुढाना और शेरपुर गांवों में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना और जागरूकता बढ़ाना था। गुढाना में वाटिका और शेरपुर में शिव मंदिर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में शेरपुर के मुख्य वक्ता स्वामी योगानंद, सह जिला संघ चालक वेद और जिला संघ संचालक लोकेश गुप्ता ने अपने विचार साझा किए। लोकेश गुप्ता ने कहा कि भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है और संघ समाज को मानव निर्माण और देश के विकास की दिशा में मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में ट्विंकल ने पंच परिवर्तन के विषय पर चर्चा की, जिसमें कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जीवन शैली पर विचार रखे गए। इस मौके पर हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र यादव, मनबीर शेरपुरिया, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार, सतीश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:06 IST
Gurugram News: पटौदी के गांवों में किया गया हिन्दू सम्मेलन का आयोजन #HinduConventionOrganizedInTheVillagesOfPataudi #SubahSamachar
