हिमकेयर घोटाला: विजिलेंस के सवालों पर उलझे प्राइवेट अस्पतालों के अकाउंटेंट, नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित हिमकेयर घोटाले की जांच में निजी अस्पतालों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। विजिलेंस की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए गए कई निजी अस्पतालों के अकाउंटेंट संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सूत्रों के अनुसार उपचार संबंधी बिल, दावे, भुगतान प्रक्रिया और रिकॉर्ड की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी। ऐसे में विजिलेंस अब संबंधित अस्पतालों से अतिरिक्त दस्तावेज मांग रही है। साथ ही प्रबंधन स्तर पर भी पूछताछ का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 18:17 IST
हिमकेयर घोटाला: विजिलेंस के सवालों पर उलझे प्राइवेट अस्पतालों के अकाउंटेंट, नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimcareScam #SubahSamachar
