हिमकेयर घोटाला: अस्पतालों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में, खुल सकते हैं कई राज
हिमाचल प्रदेश की हिमकेयर योजना में कथित 110 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच तेज हो गई है। 98 निजी अस्पतालों से जुड़े मामलों में उपलब्ध दस्तावेजों और प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जांच एजेंसी का फोकस कथित फर्जी क्लेम, संदिग्ध सर्जरी, मरीजों के उपचार संबंधी रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच पर है। सूत्रों के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद अस्पतालों के कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, बिलिंग सॉफ्टवेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की फोरेंसिक जांच की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 20:07 IST
हिमकेयर घोटाला: अस्पतालों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में, खुल सकते हैं कई राज #CityStates #Shimla #HimcareScam #SubahSamachar
