किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल की बड़ी जीत : विवेक शर्मा
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से श्रीराम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े वित्तीय मामलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं लेकिन श्रीराम नाम पर राजनीति करने वाली केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस पूरे मामले पर खामोश हैं। विधायक शर्मा ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की राशि जनता की धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच करे तथा किसी भी दोषी को राजनीतिक संरक्षण न मिले। उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बुधवार को जारी प्रेस बयान में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रभावी प्रयासों से करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना टौंस नदी पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित है, जिससे प्रदेश को दीर्घकालिक आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 23:28 IST
किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल की बड़ी जीत : विवेक शर्मा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
