हिमाचल प्रदेश: टैक्सी से मायके न ले जाने पर रूठी पत्नी, तीन साल में टूटा विवाह; अब पति को कोर्ट से मिला न्याय

छोटी-छोटी जिद जब रिश्तों पर भारी पड़ जाएं, तो उनका अंजाम कितना बड़ा हो सकता है, इसका उदाहरण देहरा में सामने आया है। मामूली आय वाले पति पर बार-बार टैक्सी से मायके ले जाने का दबाव, रोज के झगड़े और अलगाव ने आखिरकार एक हंसते-खेलते घर को उजाड़ दिया। तीन साल तक खिंचे इस रिश्ते को अब अदालत ने खत्म कर दिया है। पति को मिली तलाक की डिक्री देहरा स्थित फैमिली कोर्ट ने एक अहम फैसले में पति को पत्नी से तलाक की डिक्री प्रदान की है। अदालत ने यह निर्णय पत्नी द्वारा किए गए क्रूर व्यवहार और लंबे समय से पति का परित्याग करने के आधार पर सुनाया। फरवरी 2022 में पंजाब के होशियारपुर में यह विवाह बड़े अरमानों के साथ संपन्न हुआ था। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। पति ने अदालत में बताया कि उसकी पत्नी बार-बार टैक्सी से मायके जाने की जिद करती थी, जबकि उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह हर बार यह खर्च उठा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल प्रदेश: टैक्सी से मायके न ले जाने पर रूठी पत्नी, तीन साल में टूटा विवाह; अब पति को कोर्ट से मिला न्याय #CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #DivorceOverTaxiToMayka #WifeDemandsTaxiToParentalHomeDivorce #TaxiRefusalLeadsToDivorceDehra #DehraFamilyCourtGrantsDivorceTaxi #HusbandDivorcedForNotSendingWifeByTaxi #PettyFightOverTaxiEndsMarriageHimachal #SubahSamachar