Himachal Weather: आज पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार; गरज के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मौसम ने करवट ली। शिमला समेत प्रदेशभर में सुबह से ही छाए रहे। लाहौल-स्पीति की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 14 और 15 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम फिर बिगड़ेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। आज कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा इलाका लाहौल-स्पीति का ताबो रहा, जहां माइनस 9.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांवटा साहिब में 11 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, जिला कुल्लू में भी मौसम फिर से बदल गया है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंड का प्रकोप बना रहा। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा के अलावा ऊंचे पहाड़ों में रुक-रुक कर फाहे गिरते रहे। कहां कितना न्यूनतम पारा ताबो -9.9 कुकुमसेरी -9.4 कल्पा 0.4 मनाली 2.9 सोलन 4.5 धर्मशाला 5.5 शिमला 6.6 भुंतर 5.7 कसौली 8.3 पांवटा 11.0

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 01:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Weather: आज पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार; गरज के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #WeatherChanged #StateAYellowAlert #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #SubahSamachar