Himachal Weather: कल-परसों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें पूरा अपडेट
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। 17-18 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 19 फरवरी के बाद मौसम फिर शुष्क रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। कई स्टेशनों पर तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास रहा, जबकि कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 7 से 0 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 9 डिग्री और निचले क्षेत्रों में 6 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ापरिवर्तन नहीं देखा गया। अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 07:14 IST
Himachal Weather: कल-परसों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें पूरा अपडेट #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherReport #RainfallShimla #ShimlaWeather #ShimlaRain #WeatherToday #SubahSamachar
