हिमाचल पर्यटन विकास निगम: नए कार्ड लॉन्च, पर्यटकों को मिलेगा डिस्काउंट, आरएस बाली ने किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी की नई सदस्यता योजना के तहत प्लेटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड और हिमाचल टूरिज्म विकास निगम की नई ऑनलाइन वेबसाइट का शुभारंभ किया। बाली ने बताया कि इन कार्डों के माध्यम से पर्यटकों को एचपीटीडीसी के होटलों, रेस्तरां तथा अन्य पर्यटन सेवाओं में विभिन्न प्रकार की रियायतें और विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्लैटिनम कार्ड के लिए 99 हजार, गोल्डन कार्ड के लिए 75 हजार रुपये तथा सिल्वर कार्ड के लिए 50 हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि प्लैटिनम कार्ड तीन साल के लिए, गोल्डन कार्ड दो साल के लिए तथा सिल्वर कार्ड एक साल के लिए वैध होगा। कार्ड धारकों को हिमाचल टूरिज्म के होटलों व रेस्तरां में 50 प्रतिशत कमरे के किराए, 20 प्रतिशत भोजन सामग्री तथा 10 प्रतिशत हार्ड व सॉफ्ट ड्रिंक में छूट दी जाएगी। कोई भी कार्ड धारक एक समय में दो कमरे बुक करवा सकेगा। एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्लैटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड धारकों को निर्धारित शर्तों के अनुसार आवास, खान-पान एवं अन्य सेवाओं में आकर्षक छूट उपलब्ध होगी। इससे न केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगा बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, महाप्रबंधक अनिल तनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल पर्यटन विकास निगम: नए कार्ड लॉन्च, पर्यटकों को मिलेगा डिस्काउंट, आरएस बाली ने किया शुभारंभ #CityStates #Shimla #HimachalTourism #SubahSamachar