अध्ययन में खुलासा: हिमाचल में पर्यटन से बदल रही सांस्कृतिक पहचान, लाहौल-स्पीति में सबसे बेहतर विरासत संरक्षण

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन से कमाई तो अच्छी हो रही है मगर राज्य की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान भी बदल रही है। सिर्फ जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में ही विरासत का संरक्षण सबसे अच्छा है। शिमला और कुल्लू के शहरी क्षेत्रों में सांस्कृतिक मूल्यों में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह खुलासा नाइजीरिया विश्वविद्यालय के संचार विभाग का इयाना जर्नल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज नामक अंतरराष्ट्रीय जर्नल कर रहा है। इसमें हमीरपुर स्थित निजी विश्वविद्यालय के डिविजन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड होटल मैनेजमेंट के सहायक आचार्य डॉ. विनीत कुमार व डॉ. अक्षय ठाकुर के निर्देशन में रिसर्च स्कॉलर अक्षय दहल, मोहित अत्री और प्रशांत बलोडी का अध्ययन छपा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अध्ययन में खुलासा: हिमाचल में पर्यटन से बदल रही सांस्कृतिक पहचान, लाहौल-स्पीति में सबसे बेहतर विरासत संरक्षण #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalTourism #HimachalCulture #CulturalHeritage #LahaulSpiti #Kullu #Manali #Kangra #Dharamshala #TourismStudy #SubahSamachar