Himachal: 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की एसीआर में होगी रेड एंट्री, निदेशालय ने बोर्ड से मांगी जा

हिमाचल प्रदेश में हुई बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की एसीआर में रेड एंट्री होगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा में विषयवार परिणाम की शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद तीन साल के परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा। लगातार खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों की वार्षिक इंक्रीमेंट रोकी जाएगी। शहरी स्कूलों के शिक्षकों के खराब प्रदर्शन पर तबादले भी तय है। शिक्षा निदेशालय बीते तीन वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणामों का विश्लेषण कर शिक्षकों की सूची तैयार करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की एसीआर में होगी रेड एंट्री, निदेशालय ने बोर्ड से मांगी जा #CityStates #Shimla #HpGovtSchoolResult #HimachalNews #SubahSamachar