हिमाचल: CBSE में बदले स्कूलों में जाने के लिए कम रुचि दिखा रहे टीचर, सिर्फ इतने शिक्षकों ने ही किया आवेदन
सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने की पहल को शिक्षकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।चयनित 145 सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 5623 पदों पर नियुक्ति के लिए अब तक महज 4050 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 500 रुपये शुल्क के साथ 24 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। वहीं 600 रुपये की लेट फीस के साथ 27 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत 22 मार्च को स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 09:33 IST
हिमाचल: CBSE में बदले स्कूलों में जाने के लिए कम रुचि दिखा रहे टीचर, सिर्फ इतने शिक्षकों ने ही किया आवेदन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpCbseTeacherApplications #HimachalCbseLowInterest #5623Posts4050Applied #HpboseCbseScreening #CbseAffiliatedHp #CbseSchoolsHpVacancy #HimachalTeacherReluctance #SubahSamachar
