Himachal: छठी से लेकर 8वीं कक्षा तक एआई का बेसिक ज्ञान लेंगे विद्यार्थी, विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों को अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का ज्ञान देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एआई का विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। इस पाठ्यक्रम को लागू करने के संबंध में प्रदेश सरकार के साथ बैठक भी हो चुकी है और अब लिखित मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रस्तावित पाठ्यक्रम के अनुसार छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एआई का बेसिक ज्ञान दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 17:39 IST
Himachal: छठी से लेकर 8वीं कक्षा तक एआई का बेसिक ज्ञान लेंगे विद्यार्थी, विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार #CityStates #Shimla #Kangra #Hpbose #SubahSamachar
