हिमाचल: लाहौल के 50 किलोमीटर हिस्से से गुजरेगी सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन

चीन अधिकृत तिब्बत से लगती देश की सीमाओं तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए प्रस्तावित बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन हिमालयी क्षेत्र में देश की सामरिक क्षमता को नई मजबूती दे सकती है। 489 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना में दर्जनों सुरंगों के निर्माण का प्रस्ताव है। अनुमान के अनुसार करीब 270 किलोमीटर रेललाइन सुरंगों के भीतर से गुजरेगी, यानी परियोजना का लगभग 55 फीसदी हिस्सा भूमिगत होगा। रेल लाइन लाहौल के करीब 50 किलोमीटर के हिस्से से गुजरेगी। प्रस्तावित रेल लाइन में कई लंबी सुरंगों और पुलों का निर्माण किया जाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 04, 2026, 22:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: लाहौल के 50 किलोमीटर हिस्से से गुजरेगी सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kullu #LehRailLine #HimachalRailline #SubahSamachar