Himachal: सौतेले बाप ने गला दबाकर कर दी ढाई साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से सटे सलोगड़ा में एक सौतेले बाप ने ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और उसके पहले पति के साथ बेटे के पालन-पोषण को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। हत्या के बाद आरोपी ने इसे सामान्य मौत का रंग देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों और सगे पिता के संदेह जताने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच की। जांच में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: सौतेले बाप ने गला दबाकर कर दी ढाई साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #HimachalNews #StepfatherStrangledSon #SubahSamachar