हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में विज्ञान संकाय के रिक्त पदों पर नियुक्त होंगे सेवारत शिक्षक, इस दिन होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश में बीते कई माह से सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियां होने का इंतजार कर रहे विज्ञान विषय के सेवारत शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के रिक्त पद भरने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय 24 सितंबर से काउंसलिंग करेगा। जिन स्कूलों में विज्ञान संकाय के शिक्षक नहीं हैं, वहां पर परीक्षा देकर मेरिट में शामिल हुए सेवारत शिक्षक सेवाएं देंगे। अन्य विषयों के सेवारत शिक्षकों को सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियां देने का अभी फैसला नहीं हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 15:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में विज्ञान संकाय के रिक्त पदों पर नियुक्त होंगे सेवारत शिक्षक, इस दिन होगी काउंसलिंग #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpCbseSchools #SubahSamachar