Himachal News: नादौन के पीपीपी मोड पर बनेगा हिमाचल का पहला स्पाइस पार्क, एमओयू साइन

सीएम सुक्खू के गृह विधानसभा नादौन में प्रस्तावित हिमाचल का पहला स्पाइस पार्क अब पीपीपी मोड पर बनेगा। जायका इस स्पाइस पार्क के निर्माण में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के साथ अहम भूमिका निभाएगा। इस प्रोजेक्ट में पांच करोड़ के वायबिलिटी गैप फंड (वीजीएफ) का प्रावधान जायका करेगा। यह प्रोजेक्ट की कुल लागत का 25 फीसदी होगा। बीते वर्ष बजट में प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट के बजट प्रावधान का एलान किया था। नादौन के बड़ा में स्पाइस पार्क बनाया जाएगा। एक दशक पहले इस प्रोजेकट के लिए 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई थी। हल्दी, अदरक और लहसुन के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित स्पाइस पार्क हमीरपुर जिले के नादौन में स्थापित किया जाएगा, जबकि इसका प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र सिरमौर जिले के धौलाकुआं में निर्मित किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 22:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: नादौन के पीपीपी मोड पर बनेगा हिमाचल का पहला स्पाइस पार्क, एमओयू साइन #CityStates #Shimla #HimachalFirstSpicePark #SubahSamachar