हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- सभी कॉलेजों की होगी रैंकिंग, 394 सहायक प्राध्यापक भर्ती होंगे

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के तहत प्रदेश के केवल 34 कॉलेज ही आते हैं और शिक्षा विभाग की रैंकिंग प्रणाली में सभी 134 कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी माह से होगी। वह मंडी कॉलेज के 75वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार कौशल आधारित एवं रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने सभी राजकीय महाविद्यालयों में रैंकिंग व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- सभी कॉलेजों की होगी रैंकिंग, 394 सहायक प्राध्यापक भर्ती होंगे #CityStates #Shimla #HimachalNews #SubahSamachar