हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- 20 से अधिक छात्र संख्या पर दूसरा जेबीटी होगा तैनात, 1200 पद भरे जा रहे
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से टीजीटी के 937 पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूरदराज क्षेत्रों में इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त 1,200 जेबीटी पदों को भरने की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है, जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक होगी, वहां दूसरा अध्यापक तैनात किया जाएगा। वे बुधवार को नारला स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग के वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा युवा हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:53 IST
हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- 20 से अधिक छात्र संख्या पर दूसरा जेबीटी होगा तैनात, 1200 पद भरे जा रहे #CityStates #Mandi #Shimla #JbtRecruitment #SubahSamachar
