हिमाचल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, मालरोड की सैर पर भी निकलीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार दोपहर सर्किट हाउस से ढूंगरी स्थित माता हिडिंबा के मंदिर को रवाना हुईं। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। माता हिडिंबा के कुल पुरोहित मेहर चंद डिमणु ने पूजा करवाई। माता के कारदार एवं पुजारी रमण शर्मा ने उन्हें माता के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाया। अटल टनल के दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने सिस्सू में स्थानीय महिलाओं से बात कर उनका हाल जाना और उनकी दिनचर्या को समझा। राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मनाली से अटल टनल और हिडिंबा मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, मालरोड की सैर पर भी निकलीं #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kullu #PresidentKulluVisit #SubahSamachar