हिमाचल: विभागों में 300 पद भरने की तैयारी, पीडब्ल्यूडी में 33 इंजीनियरों को पदोन्नति

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद लोक निर्माण विभाग में 33 जूनियर इंजीनियरों को पदोन्नत कर असिस्टेंट इंजीनियर बनाया गया है। चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के हटते ही सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है। चुनाव प्रक्रिया के कारण पिछले कई सप्ताह से नई नियुक्तियों, तबादलों, टेंडरों और कई प्रशासनिक फैसलों पर रोक लगी हुई थी। अब सरकार ने विभागों को लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के संकेत दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: विभागों में 300 पद भरने की तैयारी, पीडब्ल्यूडी में 33 इंजीनियरों को पदोन्नति #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpGovtJobs #SubahSamachar