Himachal School Reopen: हिमाचल आज से शीतकालीन स्कूल खुले, वीएसके पोर्टल पर लगेगी हाजिरी

हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज से सभी स्कूल खुल गए हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली हैं। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि पहले दिन से ही वीएसके पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को हाजिरी लगाई जाए। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। जानकारी के अनुसार सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने पिछले शिक्षा सत्र से एक नई पहल शुरू की है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की भी ब्रांडिंग की जा रही है। मुख्याध्यापक समेत शिक्षक सोशल मीडिया, पंपलेट, स्लोगन समेत अन्य गतिविधियों से अभिभावकों को बच्चों का सरकारी स्कूलों में ही दाखिला करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal School Reopen: हिमाचल आज से शीतकालीन स्कूल खुले, वीएसके पोर्टल पर लगेगी हाजिरी #CityStates #Shimla #HimachalWinterSchools #HpSchoolOpens #SubahSamachar