हिमाचल: श्रद्धालुओं की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से निपटेगी पुलिस
होला मोहल्ला के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष रूप से मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हुड़दंग और उत्पात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक प्रदेश में पहुंचते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 18:21 IST
हिमाचल: श्रद्धालुओं की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से निपटेगी पुलिस #CityStates #Shimla #HimachalPolice #SubahSamachar
