Himachal: पंचायतों के अनुदान पर संकट के बादल, 16वें वित्तायोग की पहली किस्त से पहले केंद्र ने लगाई चार शर्ते
हिमाचल प्रदेश की 3,758 ग्राम पंचायतों को 16वें वित्त आयोग में मिलने वाली अनुदान राशि पर फिलहाल संकट के बादल मंडरा गए हैं। केंद्र सरकार ने राशि जारी करने से पहले पंचायतों के लिए चार अहम शर्तें लगाई है। इनमें 14वें वित्त आयोग की पूरी राशि का उपयोग, वर्ष पुस्तिका (ईयर बुक) का समापन, 31 मार्च तक कैश बुक बंद होना, ऑनलाइन ऑडिट पूरा होना और समर्थ पोर्टल पर पंचायतों की आय दर्ज होना शामिल है। इन सभी शर्तों के पूरा होने के बाद ही पंचायतों को वित्त आयोग की राशि जारी की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 21:07 IST
Himachal: पंचायतों के अनुदान पर संकट के बादल, 16वें वित्तायोग की पहली किस्त से पहले केंद्र ने लगाई चार शर्ते #CityStates #Shimla #16thFinanceCommission #SubahSamachar
