हिमाचल: सेना में सेवा देने वाली नर्सों को भी अब मिलेगा भूतपूर्व सैनिकों का दर्जा

सरहदों की रक्षा करते समय घायल सैनिकों की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाली नर्सों की अब अपनी पहचान होगी। सेवानिवृत्त होने वाली नर्सों को अब भूतपूर्व सैनिकों का दर्जा मिलेगा। साथ ही इन्हें अन्य भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। इस बाबत रक्षा मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस निर्णय के आदेश सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय को मिल गए हैं। पूर्व सैनिकों का दर्जा मिलने के बाद उनके अब पूर्व सैनिकों की तर्ज पर पहचान पत्र भी बनेंगे और उन्हें देश में अन्य क्षेत्र में नौकरी करने का भी मौका मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: सेना में सेवा देने वाली नर्सों को भी अब मिलेगा भूतपूर्व सैनिकों का दर्जा #CityStates #Shimla #HimachalNurses #SubahSamachar