Himachal News: सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट अनिवार्य करने पर सरकार को नोटिस, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के 134 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन के लिएअनिवार्य परीक्षा करवाने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने को कहा है। मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी। हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट टीचर्स फ्रंट ने सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए हिमाचल हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने सरकार के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की है, जिसके तहत सीबीएसई पैटर्न वाले सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों के लिए टेस्ट पास करना अनिवार्य किया गया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के बाद आदेश पर अंतरिम रोक लगाने पर फैसला किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 20:00 IST
Himachal News: सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट अनिवार्य करने पर सरकार को नोटिस, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #HimachalCbseSchools #SubahSamachar
