Himachal News: भोटा बाजार में आग लगने से तीन झुलसे, एक एम्स रेफर; सिलिंडर फटने से दुकान को पहुंचा नुकसान

स्थानीय बाजार में एक चाय की दुकान में आग लगने से तीन व्यक्ति झुलस गए। इसमें एक व्यक्ति को अधिक गंभीर स्थिति होने से एम्स रेफर कर दिया है। भोटा बाजार में सुबह करीब पांच बजे पुरुषोत्तम चंद पुत्र गोरख राम सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। इस दौरान उन्होंने शटर खोलने की कोशिश की लेकिन शटर में अधिक तपिश होने के कारण वह नाकाम रहे। इसी दौरान उनके पड़ोस में किराने की दुकान करने वाले कमलेश कुमार और दूध की सप्लाई करने वाले राकेश कुमार ने शटर खोलने की कोशिश तो इसी दौरान दुकान के अंदर सिलिंडर के फटने का जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से शटर भी फट गया। इस हादसे में कमलेश कुमार 70 फीसदी झुलस गया। बताया जा रहा है कि उसके मुंह और टांग में भी चोटें आई हैं, जबकि पुरुषोत्तम चंद और राकेश कुमार भी आग की चपेट में आ गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से कमलेश को एम्स रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर हलका पटवारी ललित मोहन, नायब तहसीलदार जोगिंद्र कुमार, कानूनगो डिंपल रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिससे आग पर नियंत्रण पाया। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सहयोग से पीड़ित कमलेश कुमार व पुरुषोत्तम चंद को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: भोटा बाजार में आग लगने से तीन झुलसे, एक एम्स रेफर; सिलिंडर फटने से दुकान को पहुंचा नुकसान #CityStates #Hamirpur(himachal) #Shimla #HimachalPradesh #BhotaHamirpurFireAccident #HamirpurTeaShopCylinderBlast #BhotaBazarGasExplosionInjured #ThreeBurntHamirpurFireAiims #HamirpurCylinderExplosionFebruary2026 #BhotaMarketShopFireThreeInjured #SubahSamachar