Himachal News: शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कर दी गई छुट्टी

राजधानी शिमला के कई स्कूलों को एक बार फिर ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे स्कूल प्रबंधन समिति अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए शहर के कई स्कूलों में सुबह ही छुट्टी कर दी गई। शिमला पुलिस को स्कूल प्रबंधन की ओर से सूचना मिलने के बाद सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले भी शहर के कई निजी स्कूलों को ईमेल पर धमकियां मिल चुकी है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की सरकारी संस्थाओं को भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी है। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है यही वजह है कि आए दिन स्कूलों और सरकारी संस्थाओं को इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं पुलिस नियम अनुसार सुरक्षा को देखते हुए उचित कदम उठा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कर दी गई छुट्टी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaNews #SubahSamachar