Himachal News: बॉक्सिंग का अभ्यास करते लगी चोट, हरियाणा के जवान की मौत

जिला चंबा के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार सुबह बॉक्सिंग अभ्यास के दौरान बायें कान के पास गंभीर चोट लगने से भारतीय सेना की 29 पैरा यूनिट में तैनात हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मोहित (26) की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बॉक्सिंग सेशन के दौरान कान के पास गंभीर चोट लगने के बाद साथी जवान मोहित को इलाज के लिए तुरंत मिलिट्री अस्पताल बकलोह ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद बकलोह पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी प्रकार की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: बॉक्सिंग का अभ्यास करते लगी चोट, हरियाणा के जवान की मौत #CityStates #Chamba #Shimla #HimachalPradesh #ArmyJawanDeath #BaklohCantonment #MilitaryTrainingAccident #MohitSharma #FaridabadSoldier #29ParaUnit #SubahSamachar