हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी फंसा, एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला
मैक्लोडगंज में बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े गए चीनी नागरिक के मामले में पुलिस का शिकंजा और कस गया है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर विदेशी नागरिक को पनाह देने वाले स्थानीय मकान मालिक के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विदेशी नागरिक अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि मैक्लोडगंज निवासी एक स्थानीय परिवार ने चीनी नागरिक एवं पूर्व चीनी पुलिस कर्मी लौ वेननियन को करीब 130 दिनों तक अपने घर में ठहराए रखा था। नियमानुसार किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने की स्थिति में मकान मालिक को पुलिस को सूचना देना और सी-फॉर्म के माध्यम से विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में इन नियमों का उल्लंघन किया गया। पुलिस के अनुसार न तो विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना स्थानीय थाना को दी गई और न ही एफआरओ को कोई विवरण भेजा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:35 IST
हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी फंसा, एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #Kangra #HimachalChineseCitizenCase #SubahSamachar
