Horticulture: प्रति हेक्टेयर फल उत्पादन में जम्मू-कश्मीर से पिछड़ा हिमाचल, आधुनिक तकनीक अपनाने का सुझाव

फलों के प्रति हेक्टेयर उत्पादन में हिमाचल प्रदेश की स्थिति जम्मू-कश्मीर से काफी पीछे है। उत्पादकता दर की बात करें तो यह जम्मू-कश्मीर में 9.32 टन प्रति हेक्टेयर और हिमाचल प्रदेश में 3.70 टन प्रति हेक्टेयर है। यह अध्ययन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत कार्यरत केंद्रीय शीतोष्ण कटिबंधीय बागवानी संस्थान श्रीनगर ने किया है। डॉ. एमके वर्मा की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की इस टीम के वैज्ञानिक अध्ययन में आधुनिक तकनीक अपनाने का सुझाव दिया गया है। यह रिसर्च पेपर एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है।अध्ययन के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों का यह शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र 95 जिलों में फैला हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 21:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Horticulture: प्रति हेक्टेयर फल उत्पादन में जम्मू-कश्मीर से पिछड़ा हिमाचल, आधुनिक तकनीक अपनाने का सुझाव #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalFruitProduction #HimachalHorticulture #SubahSamachar