HP Sports: नेशनल के लिए चुनी हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, पड्डल मैदान में हुए ट्रायल
हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में पूरे प्रदेश से आए 85 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों के लिए दो हफ्तों के कैंप का आयोजन किया जाएगा और वहां से 18 सदसीय टीम का चयन होगा जो कोयंबटूर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। हिमाचल हॉकी के मुख्य चयनकर्ता अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कि लंबे समय के बाद हॉकी टीम के चयन के लिए मंडी में ट्रायल हुए और यहां रिकाॅर्ड 85 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:08 IST
HP Sports: नेशनल के लिए चुनी हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, पड्डल मैदान में हुए ट्रायल #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalJuniorHockeyTeam #SubahSamachar
