हिमाचल: स्कूलों में बांटी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां जांच में फेल, स्वास्थ्य विभाग ने वितरण पर लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के स्कूलों में बांटी गईं आयरन फोलिक एसिड दवा की गोलियां जांच में फेल हो गई हैं। बद्दी स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में करवाई गई जांच में ये गोलियां गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। अब स्वास्थ्य विभाग ने दवा वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने महाराष्ट्र की दवा कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।नूरपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 24 दिसंबर को सरकार की ओर से प्रायोजित स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट टेबलेट बच्चों को खिलाई गई थीं। खाने के कुछ ही समय बाद 5 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:32 IST
हिमाचल: स्कूलों में बांटी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां जांच में फेल, स्वास्थ्य विभाग ने वितरण पर लगाई रोक #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #IronFolicAcidTablets #SubahSamachar
