Himachal: नप चंबा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में विधायक के वोट के बाद परिणाम पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नगर परिषद चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 4 जून को हुए चुनाव में विधायक के वोट के बाद परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी है। वेकेशन न्यायाधीश रोमेश वर्मा की अदालत ने अगली सुनवाई तक चुनाव परिणामों के संचालन, राजपत्र अधिसूचना, शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण संबंधी सभी कार्यवाही पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह आदेश नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित पार्षदों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 22:06 IST
Himachal: नप चंबा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में विधायक के वोट के बाद परिणाम पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक #CityStates #Shimla #HimachalHighCourt #SubahSamachar
