हिमाचल स्वास्थ्य विभाग: अब बुजुर्गों के घर पहुंचेगा अस्पताल, पहली अक्तूबर से शुरू होगा अभियान
हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार बुजुर्गों का घर-द्वार पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाएगी। बजट भाषण में की गई घोषणा को विधिवत रूप से धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग अक्तूबर से घर-घर स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। ऑन ट्रायल पर पहले भी टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया था। योजना के तहत प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), सिविल अस्पतालों और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के स्तर पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें गठित की जाएंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 22:17 IST
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग: अब बुजुर्गों के घर पहुंचेगा अस्पताल, पहली अक्तूबर से शुरू होगा अभियान #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #HimachalHealthDepartment #SubahSamachar
