हिमाचल: सरकार ने वीबी-जी राम जी में बदलाव, अब आपदा के कार्य हो सकेंगे, इतनी मिलेगी दिहाड़ी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को भी योजना के दायरे में शामिल कर लिया है। ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था आगामी एक जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू मानी जाएगी। नई अधिसूचना के अनुसार योजना के तहत अब भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्बहाली से जुड़े कार्य भी कराए जा सकेंगे। इसके अलावा जल संरक्षण, नालों की सफाई, ढलानों को सुरक्षित बनाने, क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत और अन्य आपदा न्यूनीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 20:58 IST
हिमाचल: सरकार ने वीबी-जी राम जी में बदलाव, अब आपदा के कार्य हो सकेंगे, इतनी मिलेगी दिहाड़ी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #VbgramgHimachal #SubahSamachar
