Himachal News : हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, नदियों पर बने पुराने पुल होंगे ऊंचे; जानें विस्तार से
हिमाचल प्रदेश में बरसात के दौरान नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से पुलों को होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने सतलुज सहित अन्य प्रमुख नदियों पर बने पुराने पुलों को चरणबद्ध तरीके से ऊंचा किया जाएगा। इस दिशा में पहली बड़ी पहल शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में सतलुज नदी पर बने पुल से की जा रही है। यहां पुल को लगभग 20 मीटर तक ऊंचा करने का कार्य शुरू हो गया है, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हाल के वर्षों में मानसून के दौरान कई स्थानों पर नदियों का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है। तेज बहाव के कारण पुलों के पिलरों पर दबाव बढ़ने के साथ मलबा और बड़े-बड़े पत्थर फंस जाते हैं, जिससे पुलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना रहता है। ये पुल कई बार नदी में पानी के बहाव के चलते ढह गए। इससे पुलों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसी अनुभव को देखते हुए सरकार और लोक निर्माण विभाग ने पुराने पुलों की संरचना को अधिक सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 12:12 IST
Himachal News : हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, नदियों पर बने पुराने पुल होंगे ऊंचे; जानें विस्तार से #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalBridgeSafety #SunniBridge #SatlujRiver #HimachalPwd #VikramadityaSingh #FloodProtection #BridgeHeightIncrease #ShimlaNews #HimachalNews #BeasRiver #SubahSamachar
