Himachal: व्यवसायिक, सार्वजनिक भवनों और रियल एस्टेट परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग जरूरी
हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (17वां) रूल्स, 2026 के तहत सभी व्यावसायिक, सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों और रियल एस्टेट परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना अनिवार्य कर दिया है। मॉडल बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन कर ईवी चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा।प्रदेश में हिमाचल प्रदेश एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड (एचपीईसीबीसी) एंड रूल्स 2018 को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 21:46 IST
Himachal: व्यवसायिक, सार्वजनिक भवनों और रियल एस्टेट परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग जरूरी #CityStates #Shimla #EvCharging #HimachalPradesh #SubahSamachar
